उमरिया - जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात महिला की नृशंश हत्या का मामला सामने आया है l पुलिस मामले की जांच में जुटी है l जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा- हम जल्द से जल्द हत्यारे को तलाश लेंगे | वहीँ दबी आवाज़ में पड़ोसियों ने आशंका व्यक्त की है कि बलात्कार के बाद ह्त्या का मामला हो सकता है |
यह है मामला -
मामला है उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाने का, नौरोजाबाद नगर के नैका दफाई में रहने वाली 40 वर्षीया भाग्यवन्ती उर्फ़ गुड्डी बाई कोल अकेले अपने घर में रहती थी इसका 18 वर्षीय बेटा केरल में किसी कम्पनी में मजदूरी करता है, होलिका दहन की रात को 12 बजे तक महिला सबके साथ बैठी थी और उसके बाद घर के भीतर चली गई सुबह जब देर तक बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी ने जानने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी, आनन – फानन में पुलिस ने मौके पर पहुँच कर देखा तो महिला की पत्थर से सर कुचली लाश पडी थी l जिसकी सूचना जिले के एसपी को दी गई तो एसपी भी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आदेश दिया l
मामला अंधी ह्त्या का होने के कारण लाश का पोस्ट मार्टम डाक्टरों की टीम से करवाने के चलते शव को जिला मुख्यालय लाया गे l जहां तीन डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्ट मार्टम किया | पोस्ट मार्टम करने वाले डाक्टरों में एक महिला डाक्टर रिचा गुप्ता, दूसरे सर्जन डाक्टर बी के प्रजापति और तीसरे डाक्टर व्ही एस चंदेल शामिल रहे |
वहीँ जब डाक्टरों से पोस्ट मार्टम में क्या मिला यह पूंछा गया तो डाक्टर बी के प्रजापति ने गोल – मोल जबाब देते हुए बताया कि अभी हम लोगों ने पोस्ट मार्टम किया है हम रिपोर्ट बना रहे हैं l जल्दी ही पुलिस को रिपोर्ट सौंप देंगे, वहीँ बलात्कार होने की संभावना के बारे में कुछ नहीं बोले l उन्होंने कहा कि हम लोग हर नजरिये से जांच कर रहे हैं अब बाक़ी फोरेंसिक वाले बताएँगे |
पुलिस की लेट लतीफी उजागर -
1 और 2 मार्च की दरम्यानी रात हत्या होने के बाद 2 मार्च को जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और आज 3 मार्च को पोस्ट मार्टम होने के बाद भी अभी शव को नौरोजाबाद कोल माईन्स हॉस्पिटल के फ्रीजर में मृतिका के पुत्र के आने तक रखा जाएगा l वहीँ इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक डाक्टर असित यादव का कहना है कि ये पता चला है कि 35 से 40 वर्ष की गुड्डी बाई अकेले रहती थी l किसी ने उसके सर पर बड़ा पत्थर मार कर ह्त्या कर दी है अभी कारण अज्ञात हैं हम लोग जल्द से जल्द पता करके आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं |
गौरतलब है कि पूरे जिले में होली के पर्व पर हर तरफ शान्ति रही और नौरोजाबाद में ह्त्या का होना इशारा कर रहा है कि नौरोजाबाद पुलिस सक्रिय नहीं रही जिसके चलते अपराधी अपराध को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं, ऐसे में आवश्यकता है कि नौरोजाबाद पुलिस सक्रीय हो ताकि अपराध को रोका जा सके |