पिपरिया - त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर पिपरिया में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है l इस अवसर पर पिपरिया के मंगलवारा चौराहे पर विधायक ठाकुरदास नागवंशी और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और ख़ुशी का इजहार किया l इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई l विधायक ने कहा कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा की यह जीत बहुत शानदार है l
पिपरिया - त्रिपुरा में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया