पिपरिया - नगर के निकट ग्राम सुरेला कला मे पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वावधान में दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन 1 से 5 मार्च तक किया जा रहा है l यह आयोजन भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ठाकुर के खलिहान मे किया गया है। होली के पावन पर्व पर मातृ शक्ति ने भारत माता पर दीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारम्भ किया। योग शिविर मे योग प्रचारक अरविन्द पटेल के द्वारा रोगो के अनुसार योग,आसन,प्राणायाम,घरेलु नुस्खे,आयुर्वेदिक दवाओं एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिये महत्तवपूर्ण आरोग्य सूत्र बताए जा रहे है। ग्रामीण जन पूरी रुचि से योग का आनन्द ले रहे हैं।
युवाओ को अपने शरीर को फिट रखने के लिये 12 प्रकार की योगिंग- जोगिंग एवं सूर्य नमस्कार श्वासो के साथ करवाया जा रहा है। होलिका दहन पर योग शिविर मे युवाओ ने रोज योग करने एवं गुटका,बीड़ी,तम्बाकू एवं शराब को त्यागने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम के युवाओ और बच्चो ने एक रैली निकलकर पूरे ग्राम मे "करो योग रहो निरोग" एवं "गुटका, बीड़ी,तम्बाकू, शराब, बंद करो-बंद करो" के नारे लगाये। इस रैली मे भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री निर्मल सिंह जी ठाकुर,शासकीय शिक्षक जयेन्द्र सिंह राजपूत,अखिलेश राजपूत,सृष्टि राजपूत,आकाश ठाकुर,रवि शंकर शर्मा,कृष्णा साहू आदि ने योग शिविर के सफल आयोजन एवं रैली मे सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम के युवाओ ने ग्राम मे योग कक्षा नियमित चलाने का भी निर्णय लिया।
पिपरिया - ५ दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन