लखनऊ - गुडंबा पुलिस की मनमानी का हाल अजीबोगरीब है। पुलिस अपराध पर रोक लगाने की बजाय पत्रकार पर हमले कर रही है। शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना घटी है। कवरेज करने गए राज जायसवाल से थाना गुडंबा के सब इंस्पेक्टर पवन गंगवाल ने गाली गलौज की और उनका मोबाइल छीन लिया गया ।
जानकारी के अनुसार उन्हें थाने में अपराधी की तरह लगभग आधा घंटे तक नीचे बैठा कर रखा गया। काफी देर के बाद जब कई पत्रकार थाने पर पहुंचे तब राज जायसवाल को रिहा किया गया। राज जायसवाल ने बताया कि उनके मोबाइल से कई पर्सनल वीडियो और कांटैक्ट भी उड़ा दिए गए है। बस मामला यह था कि सब इंस्पेक्टर पवन गंगवाल ने पत्रकार से सिगरेट मांगा था सिगरेट ना देने पर उन्होंने पत्रकार से अपशब्द और धारा 151 जेल भेजने तक की धमकी दे डाली l