मेहरोयी -  थाना इंदवार अंतर्गत महरोयी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे रेल ट्रैक पर अज्ञात युवक का दो हिस्सों में शव मिला है, शव को देखकर ये कयास लगाए जा रहे है कि मृतक ने किन्ही कारणों से स्वमेव ही अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मृतक के शरीर का ऊपरी भाग रेलवे ट्रैक के बीच मे और दूसरा भाग दूसरी ओर पड़ा हुवा है। जिससे ये माना जा रहा है कि युवक रेल ट्रैक पर सो गया था,जिसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुवा है। बताया जा रहा है कि करीब 10.40 पर निकली जबलपुर इंटरसिटी के गुजरने के बाद यह दुर्घटना घटी है। इस मामले में इंदवार पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लिया है,वही मृतक युवक के पतासाजी के प्रयास कर रही है।