उमरिया - हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं शुरू हो गई है l जिले के  केंद्रों में हायर सेकेडरी के 5410 परीक्षार्थियों ने हिंदी विशिष्ट की परीक्षा दी है l इसके अलावा 162 छात्र परीक्षा में किन्ही कारणों से शामिल नही हो सके है l जिसमे उत्कृष्ट पाली में सबसे अधिक 57 छात्र परीक्षा में सम्मिलित नही हो पाए। बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान कोई भी नकल प्रकरण नही पकड़े गये है। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लगी होने की वजह से परीक्षा के दौरान सक्रिय रहने वाले बाह्य भीड़ या असमाजिक तत्व दूर तक नही दिखे।

           विदित हो कि बुधवार से हायर सेकण्डरी की परीक्षाएं प्रारम्भ हो गयी है प्रथम दिन हिंदी विशिष्ट का प्रथम प्रश्न पत्र का आयोजन किया गया है,इसके साथ ही 5 मार्च से हाई स्कूल की परीक्षाओ का आयोजन होगा जिसके लिए जिले में छात्र विशेष तैयारी में जुटे हुवे है।बताया जाता है कि विभाग के निर्देश उपरांत परीक्षा केंद्रों में मोबाइल छात्रों के साथ परीक्षक के लिए भी प्रतिबंधित है,जिन कारणों से दूर दराज से परीक्षा सम्बन्धी जानकारी भी विभाग को तत्काल नही मिल रही है।परीक्षा के दौरान छात्रों के हित मे लिए गये इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है वही परीक्षा केंद्रों से तत्काल जानकारी उपलब्ध न होने से विभाग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है l