होशंगाबाद - समाज के वंचित वर्गों को बच्चे के जन्म के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए म.प्र. शासन द्वारा प्रसूति अवकाश सहायता योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत समाज के विभिन्न वंचित वर्गों को सहायता राशि प्रदान की जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 में 31 जनवरी 2018 तक होशंगाबाद जिले में प्रसूति अवकाश सहायता योजना के अंतर्गत कुल 830 प्रकरणों में 93 लाख 55 हजार 269 रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। उक्त तिथि तक जिले में कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है। इनमें से 557 प्रकरण मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के थे जिनमें 64 लाख 17 हजार 54 रूपए की राशि का भुगतान हुआ है।
मुख्यमंत्री शहरी घरेलू काम-काजी महिला कल्याण योजना के 33 प्रकरणों में 2 लाख 88 हजार 765 रूपए की राशि का वितरण हुआ है। मुख्यमंत्री हाथठेला एवं साईकिल रिक्शा चालक योजना के अंतर्गत 2 प्रकरणों में 15 हजार रूपए की राशि दी गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री (पथ पर विक्रय करने वाले) शहरी गरीबों के लिए कल्याण योजना के अंतर्गत 16 प्रकरणों में एक लाख 17 हजार रूपए तथा भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत व्यक्तियों के 219 प्रकरणों में 25 लाख 2 हजार 450 रूपए की राशि वितरित हुई है। केश शिल्पी कल्याण योजना के अंतर्गत 3 प्रकरणों में 15 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है।