मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुके विधानसभा उपचुनाव मैं कोलारस और मुंगावली दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है l मुंगावली विधानसभा सीट से कांग्रेस के ब्रजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब यादव को करीब 2100 वोटों से हराया और कोलारस विधानसभा सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने करीब 8000 मतों से जीत दर्ज की है l

गौरतलब है कि वह विधानसभा उपचुनाव सीधे-सीधे शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था और इस उपचुनाव को इसी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था l कांग्रेस की जीत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है और राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की हार भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है l

हालांकि इस विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पूरा मंत्रिमंडल चुनाव प्रचार में लगा हुआ था l उसके बाद भी भाजपा की हार को, आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी के रूप में देखा जा रहा है l