बैतूल - थाना कोतवाली बैतूल द्वारा होली / धुरंडी एवं रंगपंचमी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतू शहर के निगरानी बदमाश / गुण्डा बदमाश एवं आदतन अपराधियां के विरूद्व धरपकड़ कर विशेष अभियान चलाया गया l जिसमें बदमाश / आदतन अपराधी उमेश बेसरे, शफीक छयात्तर, गुड्डू यादव, जाहिद झपाड़ा, अजीम खान के विरूद्व धारा 110 सी.आर.पी.सी. के तहत् व आदतन अपराधी अफसर खान, दीपक वर्मा, अर्जुन पाल, गब्बरसिंह उर्फ सुनिल, संतोष राठौर, सुभाष, शाहिद हुसैन के विरूद्व धारा 107, 116 (3) सी.आर.पी.सी. के तहत् कार्यवाही कर, सभी गुण्डो को एस.डी.एम. महोदय बैतूल के न्यायालय में पेश कर शांति कायम रखने हेतू ढाई-ढाई लाख रूपयें की प्रतिभूति राशि से फायनल बाउण्ड ओव्हर कराया गया । कोतवाली पुलिस के अनुसार  यह गुण्डो की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा और शांति व्यवस्था कायम रखने के हरसंभव प्रयास किये जायेंगे l इस प्रकार अभियान में कुल 12 गुण्डो पर कार्यवाही की गई ।