मरवाही - थाने के ग्राम चंगेरी मे रहने वाली निराश्रित पेंशनधारी विधवा महिला के बैंक खाते से फर्जी लेन देंन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पैसा आहरण कर लेने का मामला सामने आया है l बिना पैसे के महिला का आवास पूर्ण नहीं हो पा रहा है और महिला दर दर भटकने को मजबूर है l मामले पर मरवाही पुलिस जाच के बाद धोखाधड़ी और 420 की धाराओ मे कार्यवाही की बात कह रही है l
मरवाही थाने मे अपनी फरियाद लिए बैठी ये महिला धोखाधड़ी की शिकार है, महिला आज जब अपने खाते से पैसा निकालने बैंक पहुची तो उसके जन धन खाते मे सिर्फ 3 हजार 700 ही बाकी थे l बाकी के 48 हजार रुपये कहां गए, इसकी जानकारी नहीं मिली है l
दरअसल मरवाही के चंगेरी गाव मे रहने वाली विध्यावती केवट विधवा और बेसहारा है l जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ उसका काम भी इसने शुरू कर रखा है l इसके खाते मे समय समय पर इसकी किश्त भी जमा होती रहती है l चल रहे काम का भुगतान करने के लिए पैसा निकालने विद्यावती जब बैंक पाहुची तो बैंक के अफसरो ने बताया कि उसके खाते मे जमा रकम कियोस्क बैंक के माध्यम से 18 जनवरी, 21 जनवरी और 5 फरवरी को अलग अलग खातो मे ट्रांसफर की गयी है l जब महिला ने ऐसे किसी लेनदेन से इंकार किया तो बैंक अफसरो ने उसे पुलिस मे शिकायत करने की सलाह दी l जिस के बाद महिला ने मरवाही थाने मे पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है l
पीड़ित महिला विद्यावाती की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने जाच शुरू कर दी है एवं शीघ्र ही धोखाधड़ी और 420 की धाराओ मे कार्यवाही करने की बात भी कह रही है l बैंको को आम जनता तक ले जाने के लिए कियोस्क बैंक और शाखाएँ खोली गयी है साथ ही डिजिटल इंडिया के तहत सभी बैंकों के सभी खातो मे आधार और बायोमेट्रिक्स लिंक कर दिया है बावजूद इस तरह के फ्रॉड बैंकिंग व्यवस्थ अपर प्रश्नचिन्ह लगाती है l