उमरिया - पांच वर्षीय अबोध बालिका के दुराचार मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव के निर्देशन में गठित टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के नाबालिक होने की शंका को देखते हुए उम्र के सम्बंध में आवश्यक दस्तवेज जुटाए जा रहे है, विदित हो कि पुलिस अधीक्षक ने ऐसे गम्भीर एवम घिनोने कृत्य में लिप्त आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार के नगद इनाम की भी घोषणा की थी।

           इस मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मानपुर स्थित मरथहा तालाब के पास आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी के उम्र की शंका पर उसके आवश्यक दस्तावेजो के परीक्षण किए जा रहे है।आरोपी के गिरफ्तारी में मुख्य रूप से थाना प्रभारी अनूप सिंह,सायबर सेल राहुल विश्वकर्मा, रामसेवक पटेल,ओमप्रकाश भवेदी,रवि सिंह,रोशन सिंह,अजय यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

         विदित हो कि सोमवार की शाम 5 बजे स्थानीय युवक ने अपने ही रिश्ते की अबोध बालिका के साथ मुंह काला किया है,मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की थी एवम पीड़ित अबोध को उपचार के लिए अस्पताल लायी थी।पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला 376(2)I एवम पास्को एक्ट 2012 की धारा 3/4 के तहत कार्यवाही की है।