उमरिया - पुलिस ने मेधावी छात्राओं सम्मान किया है इस मौके पर मुख्यालय स्थित कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव सहित अति पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा,एसडीओपी आरके शुक्ल,थाना प्रभारी विपिन सिंह,बिलासपुर चौकी प्रभारी अलका पटेल के अलावा पुलिस अमला, नगर एवम ग्राम रक्षा समिति सदस्य,अभिभावक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर कोतवाली अंतर्गत मेधावी छात्राएं सीता सिंह,संस्क्रति सिंह,मानसी सिंह,श्रेया भिमानिया,श्रुति खण्डेलवाल,हनी अग्रवाल,अंजली सोनी, निकिता सोनी, स्वर्णिमा सोनी, सुरखेंद्र सोनी को पारितोषिक देकर सम्मान किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि इन मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की हम सभी कामना करते है साथ ही शिक्षा के प्रति इनकी मेहनत और लगन निश्चित रूप से एक न एक दिन इन्हें बुलंदी पर पहुंचाएगी,उन्होंने उद्बोधन में सभी थानों में ऐसे सम्मान कार्यक्रम कराने की बात कही है।इस दौरान उन्होंने छात्राओं को स्कूल शिक्षा के दौरान घटित अपराधों को लेकर जागरूक किया,और कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस की मदद ले।
कार्यक्रम के दौरान अति पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने मौजूद सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुवे अपने शिक्षा के प्रति अग्रसर रहने की बात कही,इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये सम्मान कार्यक्रम सिर्फ सम्मान नही बल्कि प्रेणनादायी भी है।संविधान में कर्तव्य का भी उल्लेख है इसलिए कही भी अपराध घटित होता है तो देश के नागरिक होने के नाते इसकी जानकारी अविलम्ब पुलिस को दे,और पीड़ित की सहायता करें।
नगर एवम ग्राम रक्षा समितियों को निर्देशित करते हुवे एसडीओपी आर के शुक्ला ने कहा कि होली के त्यौहार पर आप सभी को सजग रहने की ज़रूरत है।गांव में होलिका दहन ऐसी जगह न होने दे,जहा नजदीक में किसी के मकान या बिजली की प्रवाहित तार गुजरी हो,साथ ही उन्होंने गांव के उपद्रवियों पर निगाह रखने की बात कही और कहा कि गड़बड़ी होने के अंदेशे पर तत्काल पुलिस की मदद ले,कार्यक्रम के दौरान कई मेधावी छात्राओं एवम अभिभावकों ने अपने उद्बोधन में पुलिस की सराहना की।सम्मान कार्यक्रम का मंच संचालन कर रही सरिता ठाकुर ने समापन उपरांत कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।