माचलपुर : - भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा माचलपुर में पिछले 4 दिनों से ग्राहक परेशान हो रहे है ,इन 4 दिनों में से शनिवार और रविवार तो बैंक की छुट्टी थी लेकिन सोमवार और मंगलवार दोनो दिन बैंक में इन्टरनेट की कनेक्टिविटी नही होने से बैंक के सैकड़ों ग्राहक परेशान होते रहे l लेकिन दोनों दिन पूरे समय कनेक्टिविटी नही आई ,ग्राहक अपना व्यापार बैंक में कार्य न होने के कारण नही कर पाए l

              जिसके चलते नगर एवं आसपास के भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा माचलपुर के ग्राहक जीरापुर एवं खिलचीपुर जाकर अपना बैंक संबंधी कार्य करने पर मजबूर रहे, लेकिन इसकी चिंता किसी को भी नही है, दिनांक 28/02/2018 को यानी पांचवे दिन भी बुधवार होने के कारण बैंक में नॉन वर्किंग डे है, जिसके चलते बैंक में ग्राहकों का कोई भी कार्य नही किया जाता, जिसके चलते ग्राहक परेशान होते रहते है l

             लगातार 5 दिनों तक बैंक में कार्य न होने के कारण नगर के व्यापारी एवं कर्मचारी और ग्राहक परेशान हो रहे है,जबकि बैंक के कर्मचारी तो अपना बैंक कार्य किसी दूसरी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाकर कर लेते है और बैंक में कोई अधिकारी नही मिलता यह बताने को की कनेक्टिविटी कब आएगी या बैंक में देन लेन का कार्य कब चलेगा पाँच पांच दिनों तक लोग बैंक के भरोसे बैठे रहते है लेकिन उनका कार्य 1 कनेक्टिविटी के कारण नही हो पाता जिसके चलते कई कार्य नही हो पाते है