होशंगाबाद: शिकायत कर्ता शिवकुमार यादव उर्फ़ छोटू की शिकायत पर भोपाल लोकयुक्त की टीम ने १००० रूपये की घूस लेते हुए होशंगाबाद आरपीएफ पुलिस स्टेशन में पदस्थ आरक्षक को गिरफ्त में लिया है l दरअसल शिकायत कर्ता ट्रेन में चाबी के कीरिंग बेचकर अपना गुजारा करता है l विगत कई समय से आरक्षक द्वारा रूपये की मांग कीजा रही थी l शिकायत कर्ता को आरपीएफ द्वारा परेशान किया जारहा था l रुपयों के लेनदेन पर सामने आया की पिछली बार इसी आरक्षक ने ६०० रूपये में तोड़ी करके छोड़ दिया था l लेकिन केस बनाकर कोर्ट में भी पेश किया था l इस पर शिकायत कर्ता ने लोकयुक्त में आरक्षक के विरुद्ध शिकायत की थी l रिश्वत की राशि १००० लेनदेन तय होने पर आज स्टेशन पर आरक्षक को लोकयुक्त की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा है l आरक्षक के विरुद्ध रिश्वत खोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l
शिवकुमार उर्फ़ छोटू यादव ने मीडिया को बताया की आरपीएफ से ६०० रूपये में हफ्ता बंधा है l और फिर भी हम लोगों को ज्यादा रूपये देने के लिए मजबूर किया जाता है l और जो तोड़ी के रूपये नहीं देता उसके खिलाफ केस बनाकर भोपाल पेश किया जाता है l यदि रूपये देदेते है तो मामला रफा दफा कर दिया जाता है l ट्रेन में पॉपकार्न,समोसा,चाय,खाना बेचने वाले और किन्नरों से भी हफ्ता बंधा होने का खुलासा हुआ है l शिकायत कर्ता की माने तो हर महीने आरपीएफ को ट्रेन में सामान बेचने वालों से लाखों की उपरी इनकम होती है लेकिन रूपये देने के बाद भी मुझे लम्बे समय से ९०० की बजाय १००० मांगे जा रहे थे l इसी से तंग आकर उसने भोपाल लोकयुक्त को शिकायत की थी l