इटारसी - पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीती रात एन एच 69, धोखेड़ा जोड़, भेरो बाबा मार्ग पर एक डस्टर कार क्रमांक एम् पी 04 सी एल 6220 से 4 पेटी, करीब 35000 की अंग्रेजी शराब आबकारी एक्ट 34 (1) के तहत होशंगाबाद सराफा चौक निवासी संयम जैन पिता जिनेन्द्र जैन से बरामद की है l
पुलिस के अनुसार शराब और डस्टर कार को जब्त किया गया है l रात साढ़े 3 बजे हुई इस कार्यवाही के दौरान कार सहित अवैध शराब जब्त कर आरोपी को जमानत देकर रिहा किया गया है l