होशंगाबाद - पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई है l जिसमें पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद द्वारा लंबित आपराधिक प्रकरणों, मर्ग, जांच एवं लघु अधिनियम पुलिस एक्ट एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए एवं थानों में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
जिले में लंबित स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट की तामील हेतु 1 मार्च से 31 मार्च तक थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाने तथा होली एवं रंगपंचमी पर्व पर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक लेने, मोबाइल पार्टी के रोटेशन वाईस चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए है l
होशंगाबाद - पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई