होशंगाबाद -  जिला रोजगार कार्यालय के तत्वधान में 28 फरवरी को शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा । प्रात: 11 बजे से आयोजित रोजगार मेले में जिले के युवक-युवतियों को योग्यतानुसार विभिन्न कम्पनियों द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

               जिला रोजगार अधिकारी के. के. मालवीय ने बताया कि रोजगार मेले में बीमा सलाहकार, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, कॉल सेंटर आदि पदों के लिए युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक, 12वीं पास होनी चाहिए तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक युवक युवतियों से आग्रह किया है कि वे मेले में अपने साथ शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लेकर आएं तथा नियत दिनांक समय पर उपस्थित होवें।