उमरिया - कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बड़कूटा में खनिज के अवैध उत्खनन पर नायब तहसीलदार ने जब कार्यवाही की तो खनिज माफिया सक्रिय हो गए और दर्जनों की तादात में मौके पर पहुंचकर राजनीतिक धौंस बताकर कार्यवाही में  बाधा पहुंचाने का प्रयास किया l

           बताया जाता है कि खनिज के अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर की गई कार्यवाही के दौरान मानपुर तहसीलदार नेहा जैन सहित आरआई नन्द लाल साकेत,पटवारी मनोज पटेल सहित विभागीय अमला मौजूद रहा । जानकारी के अनुसार किसी जांच के सम्बंध में तहसीलदार नेहा जैन ग्राम बसकुटा की ओर जा रही थी, इसी दौरान पास ही नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन के दौरान करीब 5 ट्रैक्टर दिखे, जिसे कार्यवाही की गरज से रोका गया और आवश्यक कार्यवाही की जाने लगी, और तहसीलदार ने सम्बन्धित खनिज विभाग एवम पुलिस अमले को भी इस बात की जानकारी दी तथा मौके पर पहुंचने की बात कही ।

          जानकारी के अनुसार  इस बीच करकेली से 10 से 15 की तादात में खनिज माफिया के आदमी मौके पर पहुंच गए और राजनीतिक धौंस बताकर रेत से भरे कई ट्रैक्टरों को मौके से ले जाने में कामयाब हो गए, हालांकि राजस्व अमले ने किसी तरह रेत से भरे एक ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा l करीब घण्टे भर बाद खनिज एवम पुलिस अमला वहां पहुंचा है l जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही की गई है।

         मानपुर तहसीलदार नेहा जैन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ओंकार सिंह उर्फ बबलू सिंह,चालक सुरेश बैगा,राजीव बैगा,राजेश बैगा के विरुद्ध धारा 186,353,34 का मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव ने मामले पर गम्भीरता बरतते हुवे कहा है कि ऐसे गम्भीर मामलों में सम्बन्धित आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी। शासकीय कार्य में बाधा पहुचाना गम्भीर मामला है,पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।