अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी ने अत्यंत दुख के साथ प्रसार माध्यमों को सावरकर जी को केवल कवि- लेखक और अंडमान का बंदी तक बंदिश डालनेवाली मानसिकता पर आक्रोशित होकर भाव व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि वह एक समाज सुधारक-अछुतोध्दारक-रास्वसंघ स्थापना में डॉ.हेडगेवारजी को शिरगांव भेट में मार्गदर्शन देने वाले -राजनेता, अ. भा. हिन्दू महासभा के छह वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष, 1938 समान न्याय अधिकार और अवसर की मांग करनेवाले और प्रमुख रूप से श्रीराम जन्मभूमि कलंकमुक्ती 1949 आंदोलन के जनक थे । उन्होंने प्रसार माध्यमों द्वारा उनकी इन विशेषताओं को नहीं बताये जाने पर दुख व्यक्त किया।