रेहटी - सीहोर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में सीहोर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वर्षों से फरार वारंटियों की धरपकड़ व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के अभियान के दौरान आज दिनांक 26 .2.18 को थाना रेहटी पुलिस ने पिछले 8 साल से लूट के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र उर्फ विजय पिता इंद्रजीत मेहतर निवासी ग्राम माथनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l
दिनांक 26 .2.18 को रेहटी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शातिर बदमाश जितेंद्र मेहतर किसी वारदात करने की नियत से धारदार हथियार लिए घूम रहा है l मुखबिर की सूचना पर रेहटी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर शातिर बदमाश जितेंद्र मेहतर को पकड़ा गया और उसके कब्जे से एक धारदार छूरा बरामद किया गया है l
शातिर बदमाश जितेंद्र मेहतर पिछले 8 सालों से लूट के मामले में तथा 7 सालों से मारपीट के एक मामले में फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किए गए थे जिसकी गिरफ्तारी के लिए रेहटी थाना पुलिस लगातार सक्रिय थी । रेहटी पुलिस की सफलता में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ,उपनिरीक्षक पूजा सिंह राजपूत ,आरक्षक 285 रामवीर ,आरक्षक 128 धर्मेंद्र की सराहनीय भूमिका रही l