माचलपुर :- नगर में चल रहे भीषण पेयजल संकट के समाधान को लेकर शनिवार से महिला कांग्रेस के तत्वाधान में चल रहे धरना आन्दोलन को सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी धीरज शर्मा एवं परिषद कर्मचारियों द्वारा धरना स्थल पर पहुच कर उपस्थित पूर्व विधायक प्रियवृत सिंह खिंची के समक्ष पेयजल नगर में सप्लाई की उचित कार्य योजना से अवगत करवा कर धरना तुड़वाया l

              सीएमओ ने बताया कि अब नगर में पेयजल आठ दिनों की बजाये 5 दिन में पानी मिलने लगा है और 28 तारीख को पेयजल परिवहन की रेट स्वीकृत होने के बाद परिवहन किया जावेगा ओर 5 दिनों से कम दिनों में यानी जल्दी पानी देने का प्रयास किया जावेगा l इस बीच अन्य स्रोत की तलाश जारी है जिन से पानी लेकर व्यवस्था 10 मार्च तक बेहतर कर दी जावेगी l

              इस बीच पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह खिंची ने कहा हम आपकी बात पर विश्वास करते हुये धरने को स्थगित कर रहे है एवं समय सीमा में व्यवस्था हेतु हमारे पार्षद पूर्णरूप से आपका सहयोग करेंगे, लेकिन अगर समय सीमा में नगर की जनता को पानी नही मिलना शुरू हुआ तो कांग्रेस पार्टी द्वारा पुनः विभिन्न आंदोलन नगर में किये जायेंगे जैसे नगर बंद ,उग्र आंदोलन आदि होगे l

              इसके साथ ही प्रियव्रत सिंह खिंची ने सीएमओ से कहा कि परिवहन पर निगरानी रखे, कही जनता को पानी पिलाने के नाम पर परिवहन में भ्रष्टाचार ना हो, नगर की जनता को जितना परिवहन हो उतना पानी मिलना चाहिए l इस कार्य मे भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा l 

             इस परिवहन पर कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष फूल सिंह गुर्जर जानकारी रखेंगे ,जल के परिवहन कार्य पर परिषद द्वारा लापरवाही नही की जावे अन्यथा नगर में परिषद को लेकर उग्र आंदोलन भी किये जावेंगे l इस मौके पर धरने पर बैठे पार्षदों सम्पतबाई , महेश बारोड , सतीश गोयल , भुपेंन्द्रसिंह मण्डलोई , दिनेश मालवीय , रामचंद सेन , राधेश्याम विश्वकर्मा वा गोपाल सेन को जूस पिलाकर धरना तुड़वाया l इस मौके पर मंडी अध्यक्ष फूलसिंह गृर्जर , यशवन्त सिंह गुर्जर , आशीष सराफ, मुन्नाहमीद अली , हरिसिंह गृर्जर , श्याम बैरागी , वाहिद खान , करीम खान , लोकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में काग्रेसी मौजूद थे ।