लखनऊ - उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पिछली अखिलेश यादव सरकार का एक और फैसला पलटने जा रही है l इस फैसले का सीधा असर राजव विभाग में लेखपालों की भर्ती पर पड़ेगा l इस फैसले के तहत अब लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया राजस्व विभाग से वापस लेकर उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने की प्रक्रतिया शुरू हो गई है l इसके साथ ही राजव विभाग के वर्षों से खली पड़े ४००० लेखपालों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी l
बता दें कि राजस्व विभाग में करीब ४००० लेखपालों के पद खली पड़े हुए हैं l पिछली भर्तियों में राजस्व विभाग पर धांधली के आरोप लग चुके हैं l इसलिए अब योगी सरकार यह अधिकार उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने जा रही है l इसके लिए जल्दी ही केबिनेट में प्रस्ताव लाया जायेगा l पूरी भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जायेगा l