पटना - बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल में शनिवार को हुए हादसे पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है l तेजस्वी यादव ने नितीश सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को ट्वीट कर इस मामले में सोमवार तक गिरफ्तारी न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उन्होंने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी की हादसे के आरोपी मनोज बैठा से नजदीकियां हैं। बच्चों को निर्ममता से कुचलने वाले उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खासमखास बीजेपी नेता की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि नीतीश जी सुन लें, अगर कल दोपहर तक वह दरिंदा बीजेपी नेता गिरफ्तार नहीं हुआ तो आरजेडी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी ।