होशंगाबाद/पिपरिया -  जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार मीडिया संवाद कार्यक्रम 27 फरवरी को पिपरिया के होटल अलका में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक श्री के.जी. व्यास मौजूद रहेंगे। जो जल संरक्षण पर उद्भोदन देंगे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री कौशलेन्द्र श्रीवास्तव आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा श्री राजेन्द्र हरदेनिया - आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर मीडिया की भूमिका व जल संरक्षण पर उद्भोदन देंगे। उक्त मीडिया संवाद कार्यक्रम में पिपरिया, बनखेडी, पचमढ़ी एवं सोहागपुर के प्रिंट एवं  इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार सादर आमंत्रित हैं।