पिपरिया - हनुमान व्यायाम शाला के अध्यक्ष  बंटी रजक पिता गणेश रजक पर रविवार रात को अंडर ब्रिज के नीचे तीन लोगों ने चाकू और उस्तरे से हमला कर दिया है l जिससे उसके सीने व गर्दन के पास गंभीर चोट आई है l मौके से बंटी को अस्पताल लाया गया एवं प्राथमिक उपचार के बाद होशंगाबाद रेफर किया गया है l टी .आई. अनूप सिंग नेन के अनुसार एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है l