अनूपपुर - लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं l कर्मचारी महासंघ के अनुसार प्रदेश की शिवराज सरकार अपनी आँखों पर पट्टी बांधकर बैठी हुई है और हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है l इसलिए हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हुए हैं l
कर्मचारी संगठनों ने एक रैली निकालकर शिवराज सरकार होश में आओ, कमल का फूल हमारी भूल जैसे नारे लगाये और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की l कर्मचारियों के अनुसार जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएँगी हम ऐसे ही हड़ताल पर बैठे रहेंगे l
गौरतलब है कि शिवराज सरकार के खिलाफ अलग अलग संगठनों में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है l आये दिन धरना प्रदर्शन और हड़तालों का दौर चल रहा है l चाहे वह किसानों का आन्दोलन हो, अतिथि शिक्षकों का आन्दोलन हो या स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का आन्दोनल हो , मध्यप्रदेश में इसी वर्ष में चुनाव होने है और यह सब शिवराज सरकार के लिए अच्छे संकेत नहीं है l