मुंबई -    खबर आ रही है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है l श्रीदेवी के निधन की खबर लगते ही पूरी फ़िल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है l दुबई में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर समेत सभी परिजन मौजूद हैं l उनके पार्थिव शरीर का दुबई में पोस्टमार्टम किया गया है l जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर प्रायवेट जेट से मुंबई लाया जा रहा है l श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी कैरियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं जिनमे चांदनी, सदमा, खुदागवाह, लम्हे, नगीना जैसी कई फिल्मे शामिल हैं l