लखनऊ  - रोटोमैक लोन घोटाले में कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी को लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने गुरुवार को ही दोनों को गिरफ्तार किया था।

             शुक्रवार को विक्रम कोठारी को सीबीआई अधिकारियों ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। गिरफ्तारी से पहले दिल्ली में 4 दिन तक इनसे पूछताछ की गई थी। इन पर करीब ३००० करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोठारी और उनके परिवार पर जमीन, समुद्र और हवाई मार्ग से भारत से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।    

              पीएनबी में हुए ११००० करोड़ के घोटाले के बाद इस प्राकार के धोखाधड़ी के मामलों के खुलासे हो रहे हैं l आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि लोन के नाम पर हो रही इस लूट को रोकने का क्या इंतजाम है l आमजन बैंक में जमा अपने पैसे की सुरक्षा को लेकर खासे चिंता में हैं l