इटारसी - नगर के जयस्तंभ चौक पर आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है l जानकारी के अनुसार इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य व्यापारियों को कर व्यवस्था से करीबी से परिचय कराना एवं कर निर्धारण और कर जमा करने की सरल विधियों के बारे में जागरूक करना है l
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक तरीके से जानकारी देने का यह तरीका आमजन ओर व्यापारियों को बहुत पसंद आया l इस अवसर पर आयकर अधिकारी श्री चौरे जी, श्री बंग सर और बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित हुए l