होशंगाबाद -  सीएम हेल्पलाईन में होशंगाबाद जिला पंचायत लंबित आवेदनों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में प्रदेश में प्रथम नम्बर पर रहा। जनवरी माह में की गई ग्रेडिंग में जिला पंचायत को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिला पंचायत को कुल 415 शिकायतें प्राप्त हुई थीं इसमें जिला पंचायत ने 60 प्रतिशत शिकायतों को आवेदनकर्ताओं से बात कर संतुष्टि के साथ बंद किया है। वहीं 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 10 प्रतिशत रहा है।

                जिला पंचायत को कुल वेटेज स्कोर 72.5 प्रतिशत का मिला है और प्रदेश में इसकी रेटिंग ए-ग्रेड की है। वहीं होशंगाबाद जिला प्रशासन लंबित आवेदनों के शिकायत के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में प्रदेश में द्वितीय नंबर पर रहा है। होशंगाबाद जिले को लेबल-1 से लेकर लेबल-4 तक कुल 2 हजार 442 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिसमें संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज 60 प्रतिशत है। जिले का कुल वेटेज स्कोर 69.47 है और प्रदेश में इसकी रेटिंग ए-ग्रेड की है।