होशंगाबाद - जिले में पशुपालन विभाग द्वारा पशु संजीवनी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जिलें के समस्त गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में पहचान हेतु टैग लगाने जाने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में गत दिवस पशुपालन विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्याशाला में जिले के विभागीय अमले, गौ सेवक तथा मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। पशु संजीवनी योजना के क्रियान्वयन हेतु सामग्री भी वितरित की गई। उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ. सीएम शुक्ला ने जिले के पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में टैग लगाये जाने की कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें एवं योजना का अधिक से अधिक लाभ उठायें।