रेहटी  - युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा हाल ही में युवा मोर्चा की घोषित कार्यकारिणी में रेहटी क्षेत्र के जिला और ग्रामीण मंडल के नव पदाधिकारीयों का एक सम्मान समारोह ग्राम मालीबायां में शनिवार को आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राजपूत ने की। जहां उनका भी नव पदाधिकारियो ने भव्य स्वागत किया।

         समारोह में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह भाटी, नितेश साहू, युवा मोर्चा के ही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल, नगर अध्यक्ष रेहटी दीपक ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल और पुष्पाहारो से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष राजपूत ने जो जबावदारी मुझ पर सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा ।और युवाओं को अधिक संख्या में जोडक़र इस वर्ष होने वाले चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करूंगा । युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामों के युवा ग्रामीणों को अपनी टीम में जोडक़र इस वर्ष होने वाले चुनाव में एक बड़ी टीम बनाकर सक्रिय भूमिका अदा करेंगे l