उमरिया - नालसा मॉड्यूल पर आधारित वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन करकेली बस स्टैंड में शनिवार 10 मार्च को आयोजित होना है l इस संदर्भ में न्यायालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला एवम सत्र न्यायाधीश केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवम राज्य सरकार की हितग्राही योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को शिविर के माध्यम से किया जाना है,साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण का भी सीधा लाभ शिविर के माध्यम से जरूरत मंदों को मिलेगा l

           उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से मप्र उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति एसके पालो एवम माननीय न्यायाधिपति अंजुली पालो की गरिमामयी उपस्थिति में शिविर का आयोजन होना है, उन्होंने बताया कि शिविर में सभी विभागों के पंडाल लगाए जायगे,हितग्राही सीधे सम्बन्धित विभागीय पंडाल पहुंचकर योजना का सीधा लाभ ले सकेगा। शिविर में मुख्य रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सहित श्रम विभाग,महिला एवम बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग,सहकारिता विभाग,राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,विद्युत विभाग सहित अन्य सभी विभागों सम्बन्धी समस्या का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जायेगा वही इन विभागों की हितग्राही योजनाओं का भी सीधा लाभ आमजन को दिलाने का प्रयास शिविर के माध्यम से किया जायेगा।