मानपुर - उमरिया जिले के संवेदनशील मुखिया जिला कलेक्टर श्री माल सिंह जी ने छात्र संगठन और छात्र हित की मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति हेतु मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मानपुर के युवा एसडीएम अनुराग सिंह जी को निर्देशित किया है और स्थानीय प्रशासक की पहल पर माकूल सुविधाएं तात्कालिक रुप से उपलब्ध करा दी गई है और छात्र आंदोलन का पटाक्षेप हो गया है l
ज्ञातव्य है कि शासकीय महाविद्यालय में आवश्यक सुविधाएं न होने से बिफरे छात्र संगठन ने जहाँ कालेज में तालाबंदी कर व्यवस्था पर अपने आक्रोश का ठीकरा फोड़ते हुए अपनी नोटबुक तक जला डालीं थी और हड़ताल पर बैठ गए थे l उक्त छात्र-आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दो दिन से अनशनरत छात्र नेता राहुल द्विवेदी ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
ज्ञात हो कि महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कल से धरने पर बैठे मानपुर महाविद्यालय के छात्र संगठन की अगुवाई कर रहे एन एस यू आई के प्रभारी राहुल द्विवेदी की भूख हड़ताल और आमरण अनशन आज प्रशासन की ओर से तहसीलदार रमेश परमार ने अनार का जूस पिलाकर, समस्त मांगो को पूर्ण कराने का आश्वासन देकर तुड़वा दिया । गौरतलब हो कि छात्र संघ की कुछ मांगे स्थानीय प्रशासन द्वारा तात्कालिक रूप से पूरी कर दी गई हैं जिसमें कालेज में पीने के पानी की व्यवस्था तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एक खाली पडे़ भवन को कालेज हेतु उपलब्ध करा दिया जाना है l
वहीं कालेज में भृत्य और शिक्षकों की आपूर्ति हेतु शीघ्र व्यवस्था बनाए जाने की बात तहसीलदार महोदय द्वारा कही गई है। धरना स्थल पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सदस्य ओपी द्विवेदी,जनपद पंचायत के अध्यक्ष पंडीत रामकिशोर चतुर्वेदी,सुरेन्द्र भट्ट, अमजद खान, एहसान खान,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनोज सिंह बघेल, सेवादल के पूर्व संगठक डा अशोक द्विवेदी, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शकील अहमद, महासचिव संजू द्विवेदी आदि तथा कालेज के छात्र संघ की अध्यक्ष रोशनी मिश्रा, उपाध्यक्ष मुकेश साहू,मोनिका द्विवेदी,सविता कुशवाहा, उमाप्रसाद,शिवानी सूर्या आदि छात्र संघ पदाधिकारी और महाविद्यालय के.छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।