नई दिल्ली - दिल्ली के मुख्य सचिव से मारपीट का मामला लगातार गहराता जा रहा है l इस मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है l दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुए कथित मारपीट के मामले के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जनता के कामों की कई जरूरी फाइल्स लटकी हुई हैं l अगर कामकाज के सम्बन्ध में किसी अफसर को कुछ ख दिया जाता है तो उनको बुरा लगता है l 

              उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए रोज लड़ता हूँ l मैं जनता के लिए कभी अफसरों से लड़ता हूँ कभी कांग्रेस और भाजपा से लड़ता हूँ l इसी दौरान अपने ट्वीटर अकाउंट से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर ५ सवाल दाग दिए हैं l मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल से जो सवाल पूछे हैं वो इस प्राकार हैं - 

१. वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए आपने आधी रात में आपातकालीन बैठक क्यों नहीं बुलाई ? 

२. जब व्यापारी सीलिंग की समस्या से जूझ रहे थे तो किसी अधिकारी को थप्पड़ क्यों नहीं मारा ?

3. दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य संबंधी सुधार के लिए किसी अधिकारी को धमकी क्यों नहीं दी गई ?

४. अनियमित कॉलोनियों के नियमन के लिए आपके लोगों ने किसी नौकरशाह के साथ बुरा व्यवहार क्यों नहीं किया ?

५. दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपॉर्ट की समस्या पर केजरीवाल ने किसी नौकरशाह पर हमला क्यों नहीं किया ?

              गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मारपीट की है । मेडिकल रिपोर्ट में भी चेहरे पर सूजन और चोट लगने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है और कानून अपना काम कर रहा है l अब देखना यह होगा कि आगे जाकर इस मामले में और क्या खुलासे होते हैं l