मथुरा - श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी को भी कोई त्यौहार मनाने की मनाही नहीं है, ये अधिकार उन्हें भी है l योगी मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं l
मंदिर परिसर में सीएम योगी -
योगी के दौरे के कारण मथुरा में शनिवार सुबह सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था थी l इस दौरान मंदिर के पीछे वाले गेट से श्रद्धालुओं को मंदिर जाने की इजाजत नहीं थी l योगी आदित्यनाथ मंदिर में दर्शन के लिए तड़के ही चले आए l मंदिर परिसर में उन्होंने लगभग आधा घंटा समय बिताया और गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की l
सीएम योगी बोले- फिर आऊंगा मथुरा -
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है, और बांके बिहारी की लीला भूमि भी है l वो बार-बार मथुरा आते रहेंगे l योगी ने कहा, पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है l
सुरक्षा का लिया जायजा -
कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम चिंतित नजर आए और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया l योगी ने चिंता जताई कि मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे में ड्रोन नहीं है और जो बैरीकेड सुरक्षाकर्मियों के लिए है, वह भी काफी पुराने हो गए हैं, जिन्हें ठीक करने की जरूरत है l