होशंगाबाद  -   प्रमुख सचिव खाद्य व नागरिक आपूर्ति तथा नागरिक उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती नीलम शमी राव 24 फरवरी को होशंगाबाद जिले के भ्रमण पर रहेगीं। प्रमुख सचिव प्रात: 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट के रेवा सभा कक्ष में गेहूं उपार्जन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संभागीय समीक्षा बैठक लेगी।

                  बैठक में नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव, कलेक्टर होशंगाबाद श्री अविनाश लवानिया, कलेक्टर हरदा श्री अनय द्विवेदी, कलेक्टर बैतूल श्री शशांक मिश्रा मौजूद रहेगे। बैठक में संभाग के समस्त जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी, सहकारिता विभाग, सहकारी बैंक, नापतौल विभाग, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी गण मौजूद रहेगे। कमिश्नर श्री उमराव ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त संभागीय समीक्षा बैठक में अद्यतन जानकारियों सहित मौजूद रहने के निर्देश दिए है।