होशंगाबाद - अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होशंगाबाद श्री मनोज उपाध्याय ने प्रत्येक मतदाता की फेमिली की जानकारी लिंक करने का कार्य बीएलओ को सौंपा था। उक्त कार्य में 6 बीएलओ द्वारा लगातार लापरवाही बरती गई एवं इन बीएलओ को मोबाईल पर भी बार-बार सूचना दी गई तथा कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए। इसके पश्चात भी इन बीएलओ ने ना तो कार्य समय पर पूर्ण किया और ना ही अनुविभागीय राजस्व कार्यालय में अपनी उपस्थिति दी।
इन बीएलओ की उक्त कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मनोज उपाध्याय ने इन बीएलओ के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद श्री अविनाश लवानिया के पास प्रस्तावित किया है। जिन बीएलओ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है वे हैं - शा.प्रा.शा. रेवागंज के सहायक अध्यापक एहतराम मोहम्मद, नगरपालिका परिषद होशंगाबाद के सहायक राजस्व निरीक्षक अनिल दुबे, दाताराम सगर, राजकुमार नंदमेर, राधेश्याम यादव तथा जनपद पंचायत होशंगाबाद के सचिव सुन्दर सिंह राजपूत।