होशंगाबाद -  महाशिवरात्री पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर में बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के मरीज भर्ती हुए थे । मरीजों द्वारा बतलाया गया था कि उनके द्वारा 14 फरवरी 2018 को शिवरात्रि के अवसर पर सोहागपुर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में प्रसाद के रूप में साबूदाने की खिचड़ी का सेवन करने के उपरांत उल्टी-दस्त की शिकायत हुई।

                 जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जाँच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर श्री ब्राजेश सक्सेना को जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री सक्सेना ने कहा है कि उक्त घटना से संबंधित पीड़ित अथवा अन्य कोई व्यक्ति घटना के संबंध में कोई भी साक्ष्य अथवा जानकारी उपलब्धि कराना चाहे तो अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय सोहागपुर में एक मार्च 2018 को सायं 5 बजे तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकता है।