टेकनपुर - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार 24 फरबरी 2018 को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जिसमें मूल्य निष्ठ जीवन एवं स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत मध्यप्रदेश जोन के रेट्रीक्ट सेन्टर मालनपुर से पधारे हुए बी.के सतनाम , बी.के.आशीष , बी.के.नीलेश, बी.के.महेश द्वारा लोगो को अपने जीवन को मूल्यवान और अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ कैसे रखा जाये इस बारे में जागरूक किया गया l इसके लिए हमें क्या और कैसे किया जाये इससे उपस्थित आमजनो को अवगत कराया गया । सभी को अपने जीवन को मूल्यवान बनाना है ।समाज मे रह कर एक कदम स्वछता की ओर कदम बढ़ा कर तमो प्रधान दुनिया को सतोप्रधान बनाना है ।
टेकनपुर - प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मूल्य निष्ठ जीवन और स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित