उमरिया- खबर आ रही है कि नगरपालिका के वाहन चालक की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली है l जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव का पीएम आदि करा कर मर्ग कायम किया है।बताया जाता है कि चंदिया थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 14 में स्थानीय टिल्ला कोल की बाड़ी के समीप नत्थू पिता जुगुनुवा कोल उम्र 50 वर्ष का संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है l
दरअसल मृतक नगरपालिका में वाहन चालक के रूप में पदस्थ था, जानकारी के अनुसार वह गुरुवार की दोपहर 3 बजे घर से निकला था,जिसके बाद से ही उसका कही कुछ अता पता नही था,सुबह स्थानीय सुनील पिता देवकी नन्दनं तिवारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है ।गायब होने के कई घण्टे उपरांत संदिग्ध अवस्था मे शव मिलने से स्थानीय जनों में दहशत का माहौल है, हालांकि मृतक को लेकर यह भी बताया जाता है कि वह किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित था, शायद इन्ही कारणों से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है l