राजगढ़/तलेन -  नगर की शिक्षा की अग्रणी संस्था मास्टर माइंड सीनियर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12 वी का दीक्षांत समारोह व पुरस्कर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद जी पंवार, प्रचार्य अशोक जी पाटीदार, विशेष अतिथि हरि सिंह जी केशवाल, संस्था प्रचार्य नरेंद्र सिंह सिसोदिया, संस्था डायरेक्टर राकेश यादव आदि ने  कार्यक्रम को संबोधित किया l 

                   सभी ने 12 वी छात्र छात्राओं को मार्ग दर्शन दिया । कार्यक्रम से पूर्व अतिथियो का 11 वी की छात्राये नीलू यादव, ज्योति यादव द्वारा कुमकुम तिलक एवं पुष्पमाला   श्री फल से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संध्या यादव, राधा यादव ने किया इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनधि कैलाश यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल सयोजक प्रमोद माहेश्वरी, खेल प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष सतीश यादव उपस्तिथ थे । इस कार्यक्रम के अंत मे आभार संस्था प्रचार्य नरेंद्र सिसोदिया ने माना इस मौके पर शिक्षण संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षकाये उपस्तिथ थे।