रेहटी - होली ओर रंगपंचमी के त्यौहार को लेकर नगर के पुलिस थाना रेहटी में शुक्रवार को शांति समिति की बैैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता हरिनारायण चौहान, सीएमओ आरडी शर्मा, एसडीओपी महेंद्र मीणा, थाना प्रभारी रजनीकांत दुवे, डॉ मेहरबान सिंह, पार्षद, गणमान्य नागरिक, पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शांति समिति की बैैठक में स्थानीय लोगो और ग्रामीणांचलो से आए ग्रामीणो ने रंगपंचमी और होली के दिन जुलूष निकालने, रंग गुलाल में व्यवस्था बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। २ मार्च को शुक्रवार होने से सभी जाति समुदाय के लोगो ने एकजुटता दिखाते हुए शांति और सौहाद्र पूर्ण तरीके से होली और रंगोत्सव मनाने पर अपनी-अपनी सहमति जाहिर की। और कहा कि धुरेंडी के दिन शोकाकुल परिवारो मे गुलाल डालने का कार्यक्रम होता है। यह कार्यक्रम प्रात: ८ बजे से १२ बजे चलता है। इसमे रंग लगाने या जुलूष निकालने का कार्यक्रम नगर में नही होता है। और मुस्लिम भाईयोंं का नमाज का समय १ से २ बजे तक रहता है इसलिए यह त्यौहार दोनो समुदाय शांति और सौहाद्र के साथ मनाएंगे।
इस पर दोनो पक्षो ने अपनी सहमति जताई है। और संकल्प लिया कि आपसी सामंजस्य से त्यौहार मनाएंगे। होली और रंगपंचमी पर विशेष पुलिस व्यवस्था, चौक चौराहो पर पुलिस व्यवस्था रहेगी , नगर में विशेष पेयजल व्यवस्था नगर परिषद करेगी। इस अवसर पर डॉ मेहरबान सिंह ने लोगो से अपील की है कि वे केमिकल युक्त रंगो का उपयोग कम से कम करे। रंग गुलाल लगाते समय आंख, नाक, कान का विशेष ध्यान रखे। क्योंंकि रंग, गुलाल हानिकारक होते है। और कई लोगों को इनसे नुकसान हो सकता है। एसडीओपी महेंद्र मीणा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी मेल जोल बनाकर होली मनाने की अपील की है।