रेहटी - काशी अन्नपूर्णा समाज कल्याण समिति ने विजयासन सलकनपुर के छोटा मठ में अन्न क्षेत्र प्रारंभ किया है। इस अन्नक्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा करने वाले, मां विजयासन के दर्शन करने आने वाले वे श्रद्धालु जो आर्थिक रूप से कमजोर है और भोजन करने में होटल का उपयोग नही कर पातेे हैं, उन श्रद्धालुओं के लिए अन्न क्षेत्र चालू किया है।
इसमें उन श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है, और रुकने की व्यवस्था भी नि:शुल्क समिति की ओर से रहेगी। यह कार्यक्रम महाशिवरात्रि के अवसर पर चालू किया है। जिसमें प्रतिदिन १०० से २०० मां नर्मदा के परिक्रमावासी और मां विजयासन के श्रद्धालु प्रतिदिन शामिल होते है। यह जानकारी छोटा मठ सलकनपुर में काशी अन्नपूर्णा समाज कल्याण समिति के उमेशपुरी महाराज ने दी । उन्होंने कहा कि यह पहला मठ है जहां नि:शुल्क परिक्रमा वासी और मां विजयासान के श्रद्धालुओं को भोजन कराया जा रहा है।
क्या है छोटा मठ सलकनपुर
यह काशी अन्नपूर्णा समाज कल्याण समिति, अन्नपूर्णा धर्मशाला, छोटा मठ देवीधाम सलकनपुर, आंतरिक अखाड़ा, पंचवटी अखाड़ा, महा निर्माणी द्वारा संचालित मठ है यही है छोटा मठ सलकनपुर।