उमरिया - केंद्र सरकार के कमर्शियल माइनिंग सम्बन्धी विधेयक के विरोध में कोयला श्रमिक संघ एवम एटक ने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया l जानकारी देते हुवे ऑल इंडिया कोल वर्कर फेडरेशन के सदस्य एवम कोयला श्रमिक संघ(जोहिला एरिया) अध्य्क्ष अमृत विश्वकर्मा ने बताया कि विरोध स्वरूप कुदरी खदान,पिंनोरा माइंस,विंध्या माइंस एवम पाली स्थित खदान में संगठन से जुड़े कोल श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

           उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के अंतिम दिन शुक्रवार की शाम पाली में मशाल जुलूस निकाली जायेगी, जो पाली परियोजना कालोनी से होते हुवे नगर भृमण के बाद तहसील कार्यालय के समक्ष खत्म होगी l उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्णय से देश की ऊर्जा सुरक्षा दांव पर लगी है l मोदी सरकार ने ऊर्जा के प्रमुख स्रोत कोयले को भी मुनाफाखोरों के लिए खोल दिया है l जिसे देश हित मे कतई नही कहा जा सकता है।

          इस मौके पर एटक यूनियन अध्य्क्ष रमेश सिंह,सचिव नागेंद्र प्रसाद,कोयला श्रमिक संघ के सचिव एके पटेल सहित कोल श्रमिक दिलीप पटेल,रामेश्वर विश्वकर्मा,कुंज मणि वर्मा,जगजाहिर पटेल,रविराज सिंह,अशोक पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में कोल श्रमिक ,संघ के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।