होशंगाबाद - कर्मचारी कुटुम्ब होशंगाबाद के तत्वधान में सुर शंकरा म्यूजिकल ग्रुप भोपाल के द्वारा 25 फरवरी को दोपहर 1 बजे से शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में सदा बहार गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों में संगीत के प्रति रूचि जागृत करना है। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, समन्वय व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु कुटुम्ब की भावना को जागृत करना है।