माचलपुर :- समीप गांव गोघटपुर में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में एक शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन के साथ की गई । उसके बाद संस्था प्रमुख नरेन्द्र शर्मा ने थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह धाकड़ ओर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम शर्मा का स्वागत किया l
              कार्यक्रम मे थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह धाकड़ ने उपस्थित बच्चो को कानूनी जानकारी दी l इस मौके पर धाकड़ ने कहा जिस तरह जीवन मे शिक्षा का महत्व होता है उसी तरह संस्कार का होना भी आवश्यक है l ये संस्कार मॉ के बाद गुरु से मिलते हैं l जिनमे संस्कार होंगे वह बड़ो का सम्मान करेगा l
             साथ ही उन्होंने 100 नम्बर की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चो के लिये चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 है l धाकड़ ने बच्चो को बताया कि एक बाल मित्र योजना भी है जिसमे जिन बच्चों के परिवार में कोई नही रहता है उसको पढ़ाई आदि में सहयोग दिया जाता है।
             इस मौके पर वाहन बिना लाइसेंस के नही चलाना, वाहन पर चलते वक्त हेलमेट का उपयोग करे आदि जानकारियो से अवगत करवाया गया और बच्चो के प्रश्नों के उत्तर भी दिये गए l इस अवसर पर घनश्याम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, नरेंद्र शर्मा संचालक, केवल सिंह चौहान, रामसेवक जादोन, गोवर्धन मालवीय, कनिका सोनी, दुर्गा वर्मा, ज्योति सेन, आरती गुर्जर, पूजा गुर्जर, आशा गुजराती, निशा सेन,पूजा प्रजापती, पिंकी सेन आदि शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद थे l