दमोह/हिंडोरिया - खबर आ रही है कि लोकायुक्त की टीम ने पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष खिलान सिंह को ६ हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है l जानकारी के अनुसार रिश्वतखोर पटवारी जमीन के नक्शा ओर नामांतरण के नाम पर करीब एक साल से शिकायतकर्ताओं को परेशान कर रहा था l 

यह है मामला - 

                    पटवारी खिलान सिंह ने बांदकपुर के किसान भरत चौरसिया से जमीन के नामांतरण के लिए १२००० रूपये मांगे थे l किसान इसमें से ५००० रूपये पहले ही दे चुका था l लेकिन जब उसके बाद भी काम नहीं हुआ तो उसने रिश्वतखोर पटवारी को सबक सिखाने की ठानी ओर सागर लोकायुक्त जाकर शिकायत की l 

                    उसके बाद किसान भरत चौरसिया हिंडोरिया गया ओर वहां पटवारी खिलान सिंह से बात की l बातचीत में ६ हजार रूपये देने की बात तय हुई l जैसे ही पटवारी ने रूपये लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा l जब पटवारी के हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथ गुलाबी हो गए l इस कार्यवाही में डीएसपी राजेश खेड़े, प्रधान आरक्षक महेश हजारी एवं अन्य शामिल थे l