राजगढ़ / भेसवा माताजी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करते हुए अब कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करें, गांव खुले में शौच मुक्त हो, इसी उद्देश्य को लेकर भरसक प्रयास और मेहनत कर नगर की जनता को समझाइश देकर घर घर शौचालय का निर्माण कर, यह सब संभव किया है ग्राम पंचायत दोवड़ा जमीदार की युवा महिला सरपंच श्रीमती भावना घनश्याम नागर ने l
अब ग्राम पंचायत डोगरा जमीदार का कोई भी नागरिक खुले में शौच नहीं जाता है l जिससे गांव गंदगी मुक्त होकर, गंदगी के कारण उपजने वाले मच्छरों से होने वाली बीमारियों से भी मुक्त होगा l आज जिला पंचायत राजगढ़ के सभागार में ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिए सरपंच भावना नागर, सचिव दिनेश नागर, रोजगार सहायक देवकरण नागर को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री यशवंत गुर्जर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ प्रवीण सिंह, सारंगपुर विधायक कुंवर जी कोठार, ब्यावरा विधायक नारायण सिंह पंवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निस्बत खान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोना ललित सुस्तानी द्वारा पुरस्कृत किया गया l
इस अवसर पर श्रीफल, शील्ड और 20,000 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर सभी ने पंचायत कि इस सफलतम प्रयास की सराहना की l इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संडावता मंडल अध्यक्ष घनश्याम नागर, महामंत्री रामलाल खटक, शिव सिंह पाल ,जनपद अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, छावनी उपाध्यक्ष कैलाश नागर, वरिष्ठ भाजपा अध्यक्ष जगदीश नागर सहित इष्ट मित्रों ने श्रीमती नागर को बधाई और शुभकामनाएं दी है l