राजगढ़ - छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का यहां स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान राजगढ़ में आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री एस.सी. जैन ने बताया कि प्रषिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी 2018 से प्रारंभ हुआ था जिसमें 33 युवक-युवतियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपना उद्यम स्थापित करें तथा सफल उद्यमी बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजागर योजना एवं आर्थिक कल्याण योजना के माध्यम से युवा न केवल स्वयं का रोजगर प्राप्त करते है बल्कि अन्य बेराजगारो को भी रोजगार देने में सक्षम होते है।
उन्होंने कहा कि जिले में मोहनपुरा, कुषलपुरा तथा कुण्डालिया परियोजना के आने से जिले में कृषि, निर्माण, सिंचाई, परिवहन, रेस्टोरेंट, व्यवसाय एवं शिक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बड़ी है, जिससे युवाओं को इन अवसरो का भी लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री व्ही.के. शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री विजय शेंडे, जिला परियोजना प्रबंधक एन.आर.एल.एम. श्री संजय सक्सेना सहित प्रशिक्षणार्थि उपस्थित रहे ।